विजय वात्सल्य की मृत्यु मामले में दिन पर दिन बयानबाजी बढ़ती जा रही है। इस मामले में कांग्रेस लगातार भाजपा नेताओं की घेराबंदी कर रही है। लेकिन अब इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों से ब्लैकमेलरों के हौंसले बढ़ रहे हैं।
- Advertisement -
कुछ लोगों द्वारा उनको किया जा रहा है ब्लैकमेल-सुनीता वात्सल्य
विजय वात्सल्य की मृत्यु मामले में आए दिन बयानबाजी हो रही है। अब इस मामले में विजय वात्सल्य की पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनका कहना है कि उनके पति की करोड़ों की संपत्ति है इसलिए उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।
क्या कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से बढ़ रहे हैं ब्लैकमेलरों के हौसले
विजय वात्सल्य की मृत्यु मामले में लगातार कांग्रेस की तरफ से भाजपा नेताओं की घेराबंदी की जा रही है।दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के द्वारा विजय वात्सल्य मृत्यु मामले पर भाजपा नेताओं की संलिप्ता होने की बात कही थी। उनके इस बयान के बाद से कई सवाल उठने लगे हैं।
इस बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों से ब्लैकमेलरों के हौसले बढ़ रहे हैं। क्योंकि विजय वात्सल्य की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ था। इसके साथ ही पुलिस में मुकदमा भी दर्ज किया गया था जिसकी सुनवाई हाईकोर्ट में हुई। इस मामले में पुलिस ने जांच अभी भी गतिमान है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान सामने आना सवाल खड़े कर रहा है।
- Advertisement -
विजय वात्सल्य मृत्यु मामले में हो रही है राजनिति
इस मामले में करन माहरा के बयान के बाद अब कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। भाजपा नेताओं की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने लगी है। भाजपा नेता नेहा शर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई है। वहीं शिकायत के बाद पोस्टमार्टम भी कराया गया है। लेकिन कांग्रेस के नेता सिर्फ राजनीति करके वाह वाही लूटने का काम कर रहे है।