Entertainment

Maharaja OTT Release: विजय सेतुपति की फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक? जानें

साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति को हाल ही में बॉलीवुड फिल्म जवान, फर्जी और मेरी क्रिसमस में देखा गया हैं। देशभर में अभिनेता को काफी पसंद किया जाता है। उनकी एक्टिंग के लाखों दिवाने है। आज कल अभिनेता अपनी फिल्म महाराजा (Maharaja) के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट (Maharaja OTT Release) का खुलासा हो गया है।

किस ओटीटी पर दस्तक देगी महाराजा? (Maharaja OTT Release)

बता दें कि ये फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता विजय ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने पोस्ट जारी कर फिल्म की रिलीज डेट बताई हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं।

महाराजा स्टारकास्ट (Maharaja Starcast)

हाल ही में फिल्म महाराजा का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जो कि लोगों को भी काफी पसंद आया। इस फिल्म में नटराज, ममता मोहनदास, अभिरामी, भारतीराजा, सिंगमपुली, मुनीशकांत, अरुलदोस, विनोद साग आदि कलाकार अभिनय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही सेतुपति और अनुराग कश्यप भी नजर आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें