UttarakhandBig NewsDehradun News

विजिलेंस SP ने चिकित्सक पति पर लगाए जानलेवा हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। एसपी ने मामले को लेकर पटेलनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के बाद दून मेडिकल कॉलेज में तैनात डेंटल विभाग के एचओडी डॉ अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिकित्सक पति पर लगाए जानलेवा हमला करने के आरोप

बता दें 17 मई को एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने कोतवाली पटेल नगर में तहरीर दी थी। रेनू लोहानी ने बताया था कि उनके पति डॉक्टर अमित शाह दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी है। 17 मई को एसपी को नैनीताल जाना था। वह अपने कुछ ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर के सरकारी आवास पहुंची। इस दौरान उनके पति अमित शाह घर पर ही मौजूद थे।

तलवार से किया एसपी पर हमला

एसपी ने अपने पति से अस्पताल नहीं जाने का कारण पूछा। इस दौरान अमित शाह ने अपना आपा खोते हुए पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब एसपी ने उन्हें रोकना चाहा तो अमित शाह ने उनसे भी गाली-गलौज की। एसपी ने पति अमित शाह पर मारपीट ओर जानलेवा हमले के भी आरोप लगाए हैं। एसपी ने बताया की उनके पति ने उनके बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले गए। इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकली। एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में पति डॉ अमित शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर चिकित्सक पति अमित शाह ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी जो पुलिस की जांच में सहयोग करने पर मंजूर हो गई।

मामले को लेकर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मामले में विवेचना पटेल नगर थाना स्तर पर चल रही है। घटना के संबध में हर पक्ष को बारीकी से देखकर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा हर एंगल को देख कर कार्रवाई कर रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें