Haridwar NewsBig News

हाथ में बंदूक लेकर डांस करते वायरल हुआ इस नेता का वीडियो, केस दर्ज

रुड़की के नेता का इन दिनों हाथ में बंदूक लेकर शादी समारोह में डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नेता नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हाथ में बंदूक लेकर डांस करते वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो भीम आर्मी गुट के प्रदेश प्रभारी सोनू लाटी और एक अन्य युवक का है। जो शादी समारोह में हाथ में बंदूक और पिस्टल लेकर डांस कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। मामले का सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने संज्ञान लिया है।

शादी समारोह का बताया जा रहा वीडियो

जांच में सामने आया की वीडियो शादी समारोह का है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि सोनू लाटी और अन्य युवक पुरुषोत्तम निवासी ढंढेरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पिस्टल और बंदूक को कब्जे में लेने की तैयारी की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें