Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

VIDEO : किशोर उपाध्याय का मन दुखी, कहा- ‘पहाड़ के गांधी’ को मिलना चाहिए था सम्मान, CM से अपील

INDRAMANI BADONI

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दुखी हैं। उनको एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो दुख जता रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों को इस साल पद्म पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हैस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण, पर्यावरणविद कल्याण सिंह और डॉ.योगी एरन को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आज मंगलवार को चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.भूपेंद्र कुमार सिंह और किसान प्रेम चंद शर्मा को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने जताया दुख

इन नामों में एक नाम के शामिल ना होने पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दुख जताया है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड गौरव सम्मानों की सरकार ने घोषणा कि लेकिन मुझे दुख और कष्ट हुआ जब मैनें उसमे उत्तराखंड राज्य के जनक स्व. इद्रमणि बडोनी का नाम नहीं देखा. यहां तक की उनको तो अमेरिका तक ने कहा था कि अगर आज के युग में महात्मा गांधी को देखना है तो उत्तराखंड जाईये।

सीएम से की अपील

किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैनें मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि वो इसमे पर फिर से विचार करें. उन्होंने कहा कि इद्रमणि बडोनी के नाम को उसमे जोड़ने से हम भी सम्मानित होंगे और लोगों को कम से कम संघर्ष की प्रेरणा मिलेगी।

https://youtu.be/jNZtGObhJ8E

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें