‘सबके पापा हैं और आप दारू पीकर मर गए…’ मासूम की पिता से शिकायत, देख फफक जाएंगे आप, Video

कहते हैं कि बच्चों के सिर पर पिता का साया होना काफी जरूरी होता है। लेकिन कभी-कभी समय किसी के अनुकूल नहीं होता। बच्चे के लिए पिता का साया उठ जाना दुनिया का सबसे बड़ा दुख होता है। लेकिन अगर मासूम को ये पता चल जाए कि उनके पिता की निधन की वजह क्या थी, तो वो दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर इस दिनों ऐसा ही एक भावुक और आपके रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपने पिता की तस्वीर देखकर बात करता नजर आ रहा है।
सबके पापा हैं और आप दारू पीकर मर गए…’ मासूम की पिता से शिकायत
इस वीडियो को देखकर किसी भी पथरीले दिल वाले इंसान के भी आंसू निकल जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी मासूम अपने घर की दीवार पर लगी अपने मृत पिता की तस्वीर के सामने खड़ी हो रखी है। जिसमें वो उनसे शिकायत करती नजर आईं। जिसे सुनकर आपका भी कलेजा चीर जाएगा।
“मम्मी मना करती थी ना, फिर क्यों पीते थे…?”
वायरल वीडियो में मासूम बच्ची उदासी से अपने पिता की तस्वीर से तोतली आवाज में बात करती है। वो कहती है, “मम्मी आपको मना करती थी ना कि दारू मत पिया करो, फिर आपने क्यों पी? देखो, आज सबके पापा हैं, लेकिन आप दारू पीकर मर गए।” बच्ची को जहां एक तरफ पिता के जाने का दुख है। तो वहीं शिकायत भी है। जिसका जवाब देने वाला इस दुनिया में है ही नहीं।
यह भी पढ़ें:- निकाह के 5 घंटे बाद ही तलाक, बिना दुल्हन लिए लौट गई बारात, इस वजह से बिगड़ी बात
फफक पड़ा सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जहां मासूम की बेबसी देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं। एक यूजर ने लिखा, “इस बच्ची की सिसकियों ने मेरा दिल तोड़ दिया. जो लोग शराब के आदी हैं, उन्हें एक बार अपनी बोतलों को छोड़कर इस बच्ची का चेहरा देख लेना चाहिए कि उनके पीछे उनके बच्चों का क्या हाल होगा।” दूसरे यूजर ने कहा, “भगवान इस बच्ची को यह दुख सहने की शक्ति दे. एक पिता के लिए उसकी शराब परिवार से बड़ी हो गई, लेकिन भुगतना इस मासूम को पड़ रहा है. यह वीडियो देखकर मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया.”