Haridwar NewsHighlight

23 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, तैयारियों को लेकर DM ने किया निरीक्षण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ आगामी 23 दिसंबर को हरिद्वार दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।

23 दिसंबर को उपराष्ट्रपति का हरिद्वार दौरा

आगामी 23 दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आएंगे। शनिवार को जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने उपराष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में होंगे शामिल

बता दें उपराष्ट्रपति स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती के अवसर पर विवि में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में शामिल होंगे। डीएम ने गुरुकुल कांगड़ी विवि, स्वामी भूमानंद हास्पिटल और उप राष्ट्रपति के भ्रमण रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें