Big NewsDehradun News

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को देहरादून पहुंचे गए हैं। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जीटीसी हैलीपैड में पहुंचकर उनका स्वागत किया।

देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उत्तराखंड पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गई। बता दें कुछ ही देर में उपराष्ट्रपति गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति

बता दें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। गुरुवार को उपराष्ट्रपति गंगोत्री धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद शुक्रवार को वो केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जाएंगे।

कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दर्शन करने के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें