Big NewsRudraprayag News

Vice President Uttarakhand Visit: केदारनाथ पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, राज्यपाल ने किया स्वागत, बदरीनाथ धाम के लिए होंगे रवाना

Vice President Uttarakhand Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ शुक्रवार को बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत किय। कुछ ही देर बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

Kedarnath Dham पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ (Jagdeep Dhankhar)

शुक्रवार सुबह उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने Kedarnath Dham में बाबा केदार की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए। उनके बदरीनाथ दौरे को लेकर भी जिला प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

Badrinath Dham के दर्शन के बाद देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील रहेगा। सुबह 11:30 के बाद ही यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति रहेगी। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद वह देहरादून आएंगे। देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें