Rudraprayag NewsBig News

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक व्यक्ति की मौत

रुद्रप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। अगस्तयमुनि क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन

हादसा अगस्तयमुनि क्षेत्र के सिल्ली के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला।

एक व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान नवीन (48) पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ निवासी मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक नविन तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें