UttarakhandBig NewsDehradun News

भूस्खलन की चपेट में आया मंडी जा रहा वाहन, दो की मौत चार घायल

प्रदेशभर के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। जगह-जगह से हादसों की खबर सामने आ रही है। वही विकासनगर के कालसी क्षेत्र में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर सड़क पर आ गिरा। बोल्डर की चपेट में वाहन आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

भूस्खलन की चपेट में आया वाहन

हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कालसी क्षेत्र के कोटा- डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। सड़क से गुजर रहा वाहन बोल्डर की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान भूस्खलन हो गया।

हादसे में दो की मौत

बोल्डर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे चिकित्सकों ने देहरादून रेफर कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें