Trending

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल ‘Bigg Boss OTT 3’ में आएंगी नजर! सलमान खान के शो में मचाएंगी धमाल

सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3′(Bigg Boss OTT 3) आज कल खबरों में बना हुआ है। जल्द ही ये कॉन्ट्रोवर्शियल शो ओटीटी पर दस्तक देगा। ऐसे में इस शो का हिस्सा बन रहे कई सटार्स और यूट्यूबर के नाम सामने आ गए है। ऐसे में इस लिस्ट में एक और नाम सामने आ रहा है। खबरों की माने इस शो में दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl) यानी कि चंद्रिका गेरा दीक्षित नजर आने वाली है।

Bigg Boss OTT 3 में दिखाई देंगी Vada Pav Girl?

वायरल गर्ल चंद्रिका दीक्षित दिल्ली में वड़ा पाव का थेला लगाकर फेमस हुई थी। ऐसे में रिपोर्ट की माने तो मेकर्स ने Bigg Boss OTT 3 शो के लिए चंद्रिका दीक्षित को अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक ये बात कन्फर्म नहीं हुई हैं कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं। लेकिन अगर वो शो का हिस्सा बनती है तो दर्शकों के लिए काफी मजेदार होगा। बता दें कि चंद्रिका अपने वड़ा पाव के थेले के अलावा लोगों से पंगा लेने के लिए भी काफी फेमस हैं।

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित?

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका गेरा दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। दिल्ली में वो वड़ा पाव का थेला लगाती हैं। सोशल मीडिया पर चंद्रिका की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसने उन्हें काफी फेमस कर दिया। हाल ही में वड़ा पाव गर्ल की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वो किसी से लड़ती हुई नजर आ रही थी। ऐसे में अब उन्होंने वड़ा पाव के थेले को हटाकर अपनी एक दुकान ले ली हैं। जिसकी वीडियो भी इन्टरनेट पर वायरल हुई थी।

 

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button