Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर: वैक्सीन नहीं लगाई तो लगवा लें, वरना नहीं मिलेगी ये सुविधा

corona virus patients in uttarakhand

गाजियाबाद: देश में 100 करोड़ अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान जारी है। लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के आयोजन भी किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए सख्त कदम भी उठाए जा रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस के पंजीकरण, नवीनीकरण, वाहन पंजीकरण के लिए अब कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है।

इन नियमों के तहत गाजियाबाद के संभागीय परिवहन विभाग में अब उन लोगों का कोई काम नहीं होगा, जिनको कोरोना वैक्सीन नहीं लगी होगी। काम कराने से पहले कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र लाना होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विश्वजीत सिंह ने सभी अनुभाग प्रभारी को आदेश जारी किए हैं।

विश्वजीत सिंह ने बताया कि परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के पंजीकरण, नवीनीकरण, वाहन के पंजीकरण आदि कार्यों के संबंध में आने वाले लोगों के रिकॉर्ड में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पटल पर कार्य करने से पहले कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र लेकर रिकॉर्ड में सुरक्षित रखा जाएगा।

इस संबंध में संभागीय निरीक्षक और अनुभाग प्रभारी को आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण प्रमाणपत्र जमा करने के बाद ही लाइसेंस या अन्य रिकॉर्ड जारी किए जाएंगे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है। जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी वह वैक्सीन जरूर लगवा लें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें