भटवाड़ी तहसील में हफ्ते में दो दिन बैठेंगे अधिकारी, ग्रामीणों के धरने के बाद DM का आश्वासन

उत्तरकाशी के भटवाड़ी रामलीला मैदार में बीते कुछ दिनों से विकास संघर्ष समिति के बैनर तले बैठे ग्रामीण अपनी सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। इसी बीच आज यानी मंगलवार, 7 जुलाई को त्रीय विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उसने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान DM Prashant Arya ने ग्रामीणों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
ग्रामीणों के धरने के बाद प्रशासन का आश्वासन
दरअसल धरना स्थल पर ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी प्रमुख समस्याएं रखी। ग्रामीणों का कहना था कि तहसील भले ही भटवाड़ी में है। लेकिन यहां के अधिकारी और कर्मचारी अपने काम जिला मुख्यालय से निपटा रहे हैं। जिससे स्थानीय जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए भटकना पड़ता है।
भटवाड़ी तहसील में हफ्ते में दो दिन बैठेंगे अधिकारी: जिलाधिकारी
ग्रामीणों ने मांग की कि सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित रूप से भटवाड़ी तहसील में बैठें। इस पर जिलाधिकारी Prashant Arya ने मौके पर ही ठोस आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों के लिए हफ्ते में दो दिन अनिवार्य रूप से तहसील भटवाड़ी में बैठने के लिए निर्धारित किए जाएंगे ताकि जनता को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने आल वेदर सड़क निर्माण व केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।