Big NewsDehradun News

उत्तराखंड की बहू मनीषा ने रचा इतिहास, मिजोरम के राज्यपाल की ADC के रूप में नियुक्त

उत्तराखंड की मनीषा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। वायुसेना अधिकारी मनीषा को मिजोरम के राज्यपाल की एडीसी के रूप में हुई नियुक्त किया है। बता दें मनीष देश की पहली भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बन गई है। जिन्हें राज्यपाल के ADC के रूप में नियुक्त किया है। मनीषा की इस उपलब्धि के बाद से प्रदेशभर में खुशी की लहर है।

मिजोरम के राज्यपाल की ADC के रूप में हुई नियुक्त

बता दें मनीषा के पति दीपक कार्की निवासी डोईवाला देहरादून भी सेना में मेजर हैं। जो वर्तमान में गुरदासपुर में तैनात हैं। जबकि उनके ससुर प्रेम सिंह कार्की भी सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद इसी साल फरवरी में एक हादसे में उनका निधन हो गया था।

वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर है मनीषा

मनीषा वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर है। 2015 बैच की भारतीय वायुसेना अधिकारी मनीषा के राज्यपाल के सहायक डी कैंप के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया है। बता दें पूर्व में मनीषा वायुसेना स्टेशन बीदर वायुसेना स्टेशन पुणे और वायुसेना स्टेशन भटिंडा में तैनात थीं।

परिवार का गौरव है बहु मनीषा

मनीषा की सास लीलावती कार्की बताती हैं कि उनकी बहू उनके परिवार का गौरव है। सेना में अधिकारी पद पर रहते हुए जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के साथ ही उन्होंने एक बेटी के रूप में भी उनका पूरा ख्याल रखती हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें