Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड के अंशुल जुबली ने रचा इतिहास, UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने

Anshul Jubli
Source – Social Media

MMA फाइटर अंशुल जुबली ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने “ROAD TO UFC” फाइनल्स में जीत हासिल की है। जिसके बाद वह UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। फाइनल्स में अंशुल ने इंडोनेशिया के जेका सरघी को हराया है।

उत्तरकाशी के रहने वाले हैं अंशुल

MMA फाइटर अंशुल जुबली ने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर इतिहास रच दिया है। अंशुल ने यह खिताब जीत के पूरे देश का नाम रोशन किया है। अंशुल जुबली उत्तराखंड के उत्तरकाशी के रहने वाले हैं। इस खिताब को जीतने वाले वो दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भरत खंडारे ने इसे जीता था। जिसके बाद वह पहले ऐसे भारतीय बन गए जिसने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया। भरत खंडारे ने इसे साल 2012 में जीता था। अंशुल ने “ROAD TO UFC” फाइनल्स में इंडोनेशिया के जेका सरघी को हराकर इस कॉन्ट्रैक्ट को हासिल किया है। अंशुल ने “ROAD TO UFC” का लाइटवेट डिवीजन में जीत हासिल की है।

क्या है UFC

इन दिनों भारत में यूएफसी बेहद ही मशहूर होता जा रहा है। यूएफसी का मतलब अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप है। जो कि सबसे ज्यादा मशहूर MMA Fights के लिए है। MMA का मतलब मिक्स मार्शल आर्ट प्रमोशन है। इसमें एक राउंड 5 मिनट का होता है। जिसमें दो MMA फाइटर्स एक दूसरे को हराने की कोशिश करते हैं। यूएफसी में मिक्स मार्शल आर्ट्स होने के कारण फाइट्स में प्लेयर्स हर प्रकार की मूव्ज का इस्तेमाल कर अपने विरोधी को हरा सकता है। इसमें Boxing, Taekwondo, Karate, Capoeira मे प्रयोग होने वाली मूव्ज शामिल हैं। 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें