Big NewsUttarakhand

अंबाला में उत्तराखंडी युवक की निर्मम हत्या, सीएम धामी ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांग

अंबाला में उत्तराखंड के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले के संज्ञान में आते ही हरियाणा सरकार से बात कर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अंबाला में उत्तराखंडी युवक की निर्मम हत्या

मृतक युवक की पहचान साहिल बिष्ट (30) पुत्र देवराज सिंह बिष्ट निवासी टिहरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल अंबाला के एक होटल में काम करता था। 13 अगस्त को रोज की तरह ही साहिल रात को ड्यूटी ख़त्म कर कमरे में लौट रहा था। इस दौरान बदमाशों ने लूट के इरादे से साहिल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

साहिल पर ही निर्भर करती थी परिवार की आजीविका

बताया जा रहा है मृतक साहिल बिष्ट एक गरीब परिवार से आता था। उनके पिता देवराज सिंह बिष्ट लंबे समय से बीमार हैं और परिवार की आजीविका साहिल की कमाई पर ही निर्भर करती थी। बेटे की मौत के बाद के बाद से परिवार सदमे में है। साथ ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।

सीएम धामी ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांग

मामले के संज्ञान में आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हरकत में आई हरियाणा सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में महिला योग प्रशिक्षक की हत्या, आरोपी अब तक फरार, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button