Dehradunhighlight

उत्तराखंड: महिला ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर किया फोन, खाते से गायब हो गए 2 लाख

2 lakh missing

 

देहरादून: साइब ठग लगातार लोगों के खातों से पैसा उड़ाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। हर बार साइबर ठग नए तरीके के साथ ठगी को अंजाम देते हैं। एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने एक महिला के दो लाख रुपये अकाउंट से उड़ा लिए। महिला की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस स्टेशन में राजपुर रोड निवासी महिला ने तहरीर दी है। महिला ने अपने बैंक खाते से लिंक फोन नंबर को बदलने के लिए गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया, जिसमें टोल फ्री नंबर 1800-412-8497 मिला। महिला ने इस पर कॉल किया तो एक व्यक्ति ने फोना उठाया और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए महिला से बातचीत शुरू कर दी।

उसने महिला के बैंक खाते के रजिस्टरड नंबर पर एक लिंक भेजा और बैंक खाते संबंधित जानकारी डालने को कहा। इसके बाद महिला से फोन पर भेजा गया ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही बैंक खाते से दो लाख रुपये कटने का मैसेज आया। महिला ने सहस्रधारा रोड स्थित बैंक शाखा से संपर्क कर खाता सीज करा दिया।

Back to top button