Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कहर बरपाएगा मौसम!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम कहर बरसाने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी नौ जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ आकशीय बिजली और तेज गर्जन के साथ आंधी आने के भी आसार है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज इन जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

आज 9 July को भी उत्तराखंड में मानसून अपना रंग दिखाने वाला है। राज्य के देहरादून, हरिद्वार, उधम लसंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बहुत तेजी से आंधी चलने की भी संभावना है।

इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। तो वहीं बाकी के जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकशीय बिजली और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कही-कही सड़कों राजमागों मे अवरोध और इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें