Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून जोरदार बारिश करवा रहा है। आज यानी छह जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई को भी बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Update

आज 6 जुलाई को उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। बागेश्वर जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में कुछ जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

इसके अलावा मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। तो वहीं देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें