Big NewsUttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather: मौसम और दिखाएगा रौद्र रूप!, इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, धामों की यात्रा पर रोक!

Uttarakhand Weather News: अभी भी उत्तराखंड में मौसम अपने रौद्र रूप में है। प्रदेश के नौ जिलों के लिए शुक्रवार को भी कहीं-कहीं तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमें उत्तरकाशी और देहरादून भी शामिल है। तेज बारिश से पर्वतीय इलाकों में लोगों(aaj ka mausam) के लिए परेशानियां बढ़ सकती है। बीते दो-तीन दिनों से प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। तो वहीं बीते दिन गुरूवार को थोड़ी राहत मिली। लेकिन कहीं-कहीं तीव्र बौछारें भी पड़ी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Uttarakhand Weather News

बीते दिन मौसम खुलने से उत्तरकाशी के धराली में रेस्क्यू अभियान में तेजी आई। लेकिन अब मौसम विभाग की चेतावनी ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देहरादून में भी मौसम साफ रहा और धूप निकलने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है।

इन नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Alert

मौसम विभाग ने आज नौ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, उधम सिंह नगर, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है। तो वहीं कहीं-कहीं आकाशीय बिजली के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही होने की संभावना है।

तीन धामों की यात्रा पर रोक

खराब मौसम और रास्ते बंद होने के साथ-साथ आपदा के चलते तीन धामों की यात्रा रोक दी गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। तो वहीं यमुनोत्री धाम के लिए सिर्फ छोटे वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। केदारनाथ में भारी बारिश के अलर्ट के चलते सात और आठ अगस्त तक यात्रा रोक दी गई थी।

इसके अलावा पीपलकोटी से आगे बदरीनाथ हाईवे का 30 मीटर हिस्सा बह गया। जिसके चलते बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button