Udham Singh Nagar

उत्तराखंड VIDEO : बाहूबली नेता की दबंगई, घर में घुसकर विधवा महिला-बेटियों को पीटा!

गदरपुर : उधम सिंह नगर में भूमि विवाद का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है जहां जनपद में उस बक्त हड़कम्प मचा जिस वक्त एक भूमि विवाद में लाइव मारपीट कैमरे में कैद हो गयी। अनुसूचित जनजाति की विधवा महिला के घर में भूमाफिया द्वारा आग लगाकर जबरन उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए समाज के दर्जनों लोगों ने सीओ दीप शिखा अग्रवाल का घेराव किया।

सीओ के कार्यालय का घेराव

लोगों ने सीओ से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जहां अब ये लाइव मारपीट वीडियो खूब वायरल हो रही है। हालांकि ये वीडियो 18 फरवरी को बनाई गई है। जनपद उधम सिंह नगर के नगर पंचायत गूलरभोज के ग्राम चंदायन में रहने वाले जनजाति समाज के दर्जनों लोगों ने सीओ के कार्यालय का घेराव किया।

जमीन पर कब्जा करना चाहता है बाहूबली

लोगों ने शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव में रहने वाली अनुसूचित जनजाति समाज की विधवा महिला भूरो देवी पत्नी स्व0 चेतराम सिंह की भूमि है, जहां पर इन्होंने रहने के लिये झोपड़ी बनाई है। इसी गांव में रहने वाला एक व्यक्ति इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बीते 18 फरवरी को पीड़िता अपनी पुत्री वीना व सीमा के साथ घर में अकेली थी कि आरोपी अपने साथ 50 अन्य लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर आया व उन पर हमला कर दिया तथा उसकी पुत्रियों को खींच कर अपने साथ ले जाने लगे इतना ही इन लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इन लोगों ने मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई। इन लोगों ने सीओ से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

वहीं सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और झोपड़ी जलाने तथा मारपीट करने मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

Back to top button