Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा, पिता और दो साल के मासूम बेटे की मौत

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रांजिट कैम्प में देर रात सिलेंडर फटने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी सदमे में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सिलेंडर फटने से मौत हुई या आग से झुलसने से, इसकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प, ठाकुरनगर निवासी केदार सिंह अपनी पत्नी और 2 साल के पुत्र के साथ रहते थे। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

सोमवार रात 10 बजे के आसपास की है। केदार और उसका दो साल का बेटा वंश घर के भीतर ही थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के भीतर अचानक गैस सिलेंडर फट गया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई, सिलेंडर लीक होने से आग लगी। जिससे घर के भीतर मौजूद केदार और वंश गंभीर रूप से झुलस गए। घर में आग लगी देख बाहर मौजूद केदार की पत्नी के होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसआई विजय सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। घटना के दौरान केदार के घर मे आग भड़क गई। दमकल के एक वाहन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन ऑफिसर रामधारी यादव ने बताया कि, संभवत आग सिलेंडर में पाइप जोड़ते समय गैस लीक होने से लगी है। घटना की जांच की जा रही है।

हादसे में झुलसे केदार और वंश को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं घटना से मोहल्ले में हड़कंप है। लोगों का कहना है कि केदार गैस सिलेंडर आज ही लाया था। वह सिलेंडर में पाइप जोड़ रहा था। इस दौरान आग की चपेट में आ गया। साथ ही पास में सो रहा उसका बेटा वंश भी आग की चपेट में आ गया।

घटना में केदार और उसके पुत्र वंश की मौत के बाद उसकी पत्नी सदमे में है। पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। पति और पुत्र के ग़म से वह सदमे में है कि उसे भी जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कर दिया है। मृतक केदार मूलरूप से जगदीशपुर, थाना जहानाबाद, पीलीभीत का रहने वाला था। 4-5 माह पहले ही पत्नी व बच्चे को ट्रांजिट कैम्प लाया था। केदार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें