Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: कोरोना के आज इतने मामले, इस जिले में सबसे ज्यादा केस

देहरादून: कोरोना के नए मामलों के आने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों राज्य के अधिकांश जिलों में कोरोना के नए मामले आने बंद हो गए थे। लेकिन, एब बार फिर कोरोना के जिलों में भी पांव पसारने लगा है। आज 6 जिलों में 16 नए मामले आए हैं। जबकि 7 जिलों में एक भी नया केस नहीं आया है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 0, चमोली में 1, चम्पावत में 0, देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 3, पौड़ी में 0, पिथौरागढ़ में 1, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।