Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: धनोल्टी और चकराता में हो सकती है बर्फबारी, आज से फिर करवट बदलेगा मौसम!

chakrata

देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज से फिर मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश में फिर से बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई है। अगले तीन दिन ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हालांकि, अब मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चोटियों पर हिमपात के आसार हैं।

पूर्वानुमान के अनुसार 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। ऐसे में रविवार ओर सोमवार को मैदानों में हल्की बारिश के साथ 2500 मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी संभव है। ऐसे में धनोल्टी, सुरकंडा की पहाड़ि‍यों समेत चकराता में हिमपात हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें