Big NewsNainital News

उत्तराखंड शर्मसार : सवर्ण की बारात में खाना निकालने पर दलित को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Uttarakhand big breaking

हल्द्वानी : उत्तराखंड के पहाड़ी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चंपावत जिले में जातीय हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सवर्ण की बारात में एक दलित को भोजन निकालना जान पर भारी पड़ गया। खाना निकालने पर सवर्ण जाति के लड़के को बेरहमी से पीटा। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लोहाघाट के अस्पताल में छोड़कर चले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर किया था।

वहीं अब खबर है कि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक के बेटे का आरोप है बारात में अपने हाथ से खाना निकालने पर उसके पिता को बेरहमी से पिटा था। उसने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। चम्पावत जिले के देवीधुरा निवासी 45 वर्षीय रमेश राम की टेलर की दुकान थी। वह देवीधुरा के पास केदारनाथ गांव में किराए पर

दुकान का कमरा लेकर व्यवसाय करते थे। बेटे संजय ने बताया कि दुकान स्वामी की बरात में 28 नवंबर की सुबह पिता निमंत्रण में गए थे। शाम को जब उसने पिता के नंबर पर फोन किया तो किसी अन्य व्यक्ति ने काल रिसीव किया और शादी में व्यस्त होने की बात कहते हुए अगले दिन आने को कहा। दूसरे दिन फोन के जरिये बेहोशी की हालत में होने की बात बताई गई। कुछ लोग रमेश को लोहाघाट के अस्पताल में छोड़कर चले गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें