Dehradunhighlight

उत्तराखंड : BJP विधायक के खिलाफ बगावत, विधायक ने बताया खुराफाती गैंग

aiims rishikesh

देहरादून: अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस और आप के साथ अन्य राजनीति दल भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। लेकिन, उससे पहले ही राजनीति दलों में भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलकर बगावत कर दी है। गुपचुप बैठक करने वालों को विधायक ने खुराफात गैंग करार दिया।

जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता विधायक से नाराज हैं। उनका कहना है कि विधायक पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। इस बैठक में महानगर प्रभारी कुसुम कंडवाल और महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट भी शामिल हुए थे। बैठक के दौरान विधायक काऊ पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरेप लगाया।

भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक ने नगर निगम के चुनावों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम किया था। हालांकि काऊ ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। भाजपा में उठे सियासी तूफान के बीच विधायक काऊ के अखबारों में छपे बयान की भी खूब चर्चा हो रही है।

उन्होंने कहा है कि ये सब लोग खुराफाती गैंग के लोग हैं। इनसे कुछ होने वाला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही ये सक्रिय हो जाते हैं। पिछले बार विरोध किया था। हुआ क्यों मैं रिकॉर्ड मतों से जीतकर आया। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार पिछली बार से ज्यादा वोटों से जीतकर आएंगे।

Back to top button