Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : रिटायर्ड IFS अधिकारी ने इस विधानसभा सीट से की दावेदारी पेश

devbhoomi news

हरिद्वार : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बचे हैं। राजनैतिक दल आचार संहिता से पहले पार्टी के चुनाव प्रचार में जान झोंक रहे हैं। वहीं अब प्रत्याशी दावेदारी भी पेश करने लगे हैं। यूकेडी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं अब कांग्रेस से भी दावेदारी पेश की जाने लगी है।

बता दें कि सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी सनातन सोनकर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थाना और अब अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बता दें कि सनातन सोनकर ने हरिद्वार के ज्वालापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी के सामने इसके लिए साक्षात्कार भी दिया।

मीडिया से रुबरु होते हुए सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी सनातन सोनकर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है। वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र की जनता उनका समर्थन करती है। इसी आधार पर उन्होंने टिकट मांगा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि अगर पार्टी उनके टिकट देती है तो वह जीत अवश्य दर्ज करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें