Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : 13 साल की बेटी का अल्ट्रासाउंड करवाकर उड़े परिजनों के होश, निकली 7 महीनें की गर्भवती

देहरादून : देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं जिसमे नाबालिग लड़कियां गर्भवती भी हुईं और उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। ताजा मामला डालनवाला कोतवाली क्षेत्र का है जहां 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार युवक ने दुष्कर्म किया और ये सिलसिला चलता रहा। लड़की और परिवार वालों को तब इसकी खबर लगी जब लड़की गर्भवती हो गई।

वहीं परिजनों ने आकर डालनवाला कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला घरों में काम करती है। उसका पति टिहरी में नौकरी करता है। जनवरी में बिजनौर से उनका एक रिश्तेदार युवक रोजगार की तलाश में देहरादून आया था। कहीं रहने का ठिकाना न होने के कारण वो पीड़िता के घर में रहने लगा। रोजाना दोपहर में महिला काम पर चली जाती, जिसके बाद घर पर महिला की बेटी और रिश्तेदार युवक रहते थे। मार्च में युवक देहरादून से चला गया और वापस नहीं लौटा।

लेकिन वहीं अब अचानक जब लड़की की तबीयत खराब हुई तो परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां अल्ट्रासाउंड करवाने पर परिजनों की आंखें फटी की फटी रह गई। डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी 7 महीने की गर्भवती है। स्वजन ने जब बातचीत की तो लड़की ने आपबीती बता दी। बताया कि रिश्तेदार युवक अक्सर दुष्कर्म करता रहता था। साथ ही यह बात किसी को बताने पर मां व पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से उसने आज तक यह बात किसी को नहीं बताई। इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि आरोपित के बारे में काफी जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें