Dehradunhighlight

उत्तराखंड : पुलिस के लिए गौरव का पल, CO को मिला बेस्ट साइबर कॉप का अवार्ड

देहरादून : डाटा सिक्यूरटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित 16वें DCSI एक्सीलेंस अवार्ड -2021 में देश से चयनित 3 सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में उत्तराखण्ड राज्य को भी मिला स्थान है।

डाटा सिक्यूरटी कॉउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित DCSI एक्सीलेंस अवार्ड -2021 के लिए देश के 3 सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप के चयन के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिंसा लिया। उत्तराखंड की और से डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर STF एसएसपी के पर्यवेक्षण में अंकुश मिश्रा CO साइबर क्राईम स्पेशल टास्क फोर्स को नाम भेजा गया।

कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों के और से करीब 55 साइबर मामलों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ 3 मामलों का चयन किया गया। चयनित अन्तिम सूची में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड, आन्ध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटका को स्थान प्राप्त हुआ।

Back to top button