EntertainmentHighlightUttarakhand

उत्तराखंड की एक और बेटी का कमाल, फिल्म डायरेक्शन में किया धमाल

देहरादून की स्वर्णिमा उपाध्याय मशहूर अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की फिल्म भोला से बॉलीवुड में कदम रखकर अपने कर्रिएर की शुरुवात की है। देशभर में गुरुवार यानी की 30 मार्च को अजय देवगन कीहिंदी फिल्म भोला रिलीज़ हो गई है। स्वर्णिमा उपाध्याय ने फिल्म में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर हैं।

कलाकारों संग स्वर्णिमा के निर्देशन को सराहा

बता दें देहरादून की स्वर्णिमा उपाध्याय रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति और सारेगामापा लिटिल चैंप से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़ी हुई हैं। स्वर्णिमा में लंदन में पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही स्वर्णिमा ने मॉडलिंग भी की। बता दें फिल्म में कलाकारों के साथ ही स्वर्णिमा को उनके निर्देशन के लिए खूब सराहा जा रहा है।

स्वर्णिमा ने किया देवभूमि का नाम रोशन

बता दें कि स्वर्णिमा उपाध्याय की मां राखी उपाध्याय वर्तमान में डीएवी पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग की हेड हैं। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद खूब तारीफ कर रहे हैं साथ ही लोगों का कहना यही की स्वर्णिमा ने पूरे पहाड़ को गौरवान्वित किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें