- Advertisement -
दिनेशपुर : बीती देर रात उधमसिंह नगर के दिनेशपुर वार्ड नंबर 2 की एक महिला फांसी के फंदे से झूल गई। मां ने एक बार भी अपने 7 महीने के बच्चे के बारे में नहीं सोचा। मृतक का उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है औऱ मृतका की शादी के दो साल भी पूरे नहीं हुए थे।
आपको बता दें मृतका मीना मंडल पुत्री विश्वनाथ मंडल की शादी दिनेशपुर वार्ड नंबर 2 के प्रकाश मंडल से हुई थी। जानकारी मिली है कि मृतका का पति फोटोग्राफी का काम करता है। बीती देर रात मृतका का पति शादी समारोह से पीलीभीत से करीब 11:30 बजे घर लौटा। उसने अपने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसे अनहोनी की आशंका हुई।
मृतका के पति ने जैसे ही खिड़की से झांका तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी पंखे पर लटकी हुई थी। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसने अपनी पत्नी को उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिली है कि मृतका का सात महीने का बच्चा है जो रोता बिलखता रहा। वो मां के इस कदम से अंजान था।
- Advertisement -
सूचना मिलने पर तहसीलदार गदरपुर देवेंद्र सिंह बिष्ट व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज भी पहुंचे। दिनेशपुर पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।दिनेशपुर थानाध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता.