HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: विधायक ने तीन दिन पहले कर दिया पेराई सत्र का शुभारंभ, चीनी मिल अब भी बंद

crushing session begins

किच्छा: ऊधमसिंह नगर की किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र 2021-22 का भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया था। भाजपा विधायक राजेश शुक्ला द्वारा पेराई सत्र के शुभारंभ करने के बाद तीसरे दिन भी चीनी मिल शुरू ना हो पाई है। पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद भी चीनी मिल नहीं शुरू होने पर लोगों ने भाजपा सरकार और चीनी मिल अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

उनका आरोप है कि भाजपा सरकार की तरह ही अधिकारी भी सिर्फ झूठ बोलने और दिखावा करने में विश्वास रखते हैं। आनन-फानन में किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ तो कर दिया गया, लेकिन शुभारंभ के कई घंटों बाद भी चीनी मिल ना चालू होना इस बात का प्रमाण है।

भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने विपक्षी नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में गन्ना किसानों एवं चीनी मिल के हितों के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं। इसके साथ ही चीनी मिल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बंद हुई चीनी मिले अब हमारी सरकार में दोबारा से शुरू हो रही हैं, जिससे गन्ना किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि टरबाइन का इंजीनियर पूरे प्रदेश में एक ही व्यक्ति हैं, जो प्रदेशभर की चीनी मिलों का कार्य देखता है। किच्छा मे पेराई सत्र के शुभारंभ के बाद इंजीनियर किच्छा आए थे। लेकिन नादेही चीनी मिल में कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण उसे वापस जाना पडा। उन्होंने कहा कि अब इंजीनियर के वापस आ गए हैं। उनकी देखदेख में जल्द ही मशीनें चालू कर पेराई शुरू हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें