Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : पार्षदों ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, बताया भ्रष्टाचारी और कमीशन खोर

devbhoomi news

रुड़की नगर निगम के पार्षदों ने मेयर के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। बता दें कि पार्षद अब मेयर गौरव गोयल के खिलाफ एक दम खुलकर सामने आ गए हैं। पार्षदों के साफ कहना है कि मेयर गौरव गोयल भ्रष्टाचारी और कमीशन खोर है। इसी बात को लेकर मेयर ने एक स्लिप भी लिखी है, जिसमे उन्होंने सपने 5 परसेंट कमीशन का ज़िक्र किया है जिसे अब रुड़की नगर निगम के पार्षदों ने मुद्दा बनाकर मीडिया के समक्ष पेश किया है.

पार्षदों के कहना है कि मेयर निगम के तमाम पार्षदों और अधिकारियों को गलत बताते हैं लेकिन वह खुद ही गलत हैं। पिछले दिनों उन्ही के यहाँ नौकरी करने वाले एक युवक की पत्नी ने भी उनपर शोषण के आरोप लगाए थे। वहीं कमीशन के चक्कर में मेयर कोई भी नए टेंडर नहीं कर रहे। ना ही कोई बोर्ड की बैठक बुला रहे हैं जिस कारण शहर का विकास कार्य ठप हो गया है।पार्षदों का आऱोप है कि शहर के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब मेयर की यह मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

वहीं इन आरोपों पर मेयर गौरव गोयल का कहना है कि सभी पार्षद मिलकर उनका शोषण कर रहे हैं और उनके खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन वह इनकी कोई भी चाल कामयाब नही होने देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें