Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: दादी के सामने मासूम को उठा ले गया दरिंदा, दुष्‍कर्म के बाद छोड़ा

corona virus patients in uttarakhand

रुद्रपुर: घर के बाहर खेल रही मासूम को डंपर चालक ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपित की तलाश कर उसे जमकर पीटा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना के वक्त मासूम दादाी के साथ ही खेल रही थी।

मामला रविवार शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सात साल की एक बच्ची घर के पास ही अपनी दादी के साथ खेल रही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और मासूम को अगवा कर फरार हो गया। यह देख उसकी दादी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपित का पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला।

रात आठ बजे के करीब मासूम बच्ची रोते हुए घर के पास पहुंची। इस दौरान उसने बताया कि उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया गया। इसका पता चलते ही स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी, एसआइ मनोज जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बंटी ठाकुर के रूप में की है। स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन करते हुए रम्पुरा में दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपित को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम ग्राम अहमदाबाद, थाना बिलासपुर, रामपुर निवासी बंटी ठाकुर पुत्र जगदीश ठाकुर बताया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें