Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड सरकार पर अगले साल तक बजट के बराबर हो जाएगा कर्ज, केंद्र की मदद पर रहना होगा निर्भर

गैरसैंण में कल प्रदेश का वित्तिय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया। जिसके बाद हैरान कतर देने वाली बात सामने आयी है। ये विचित्र संयोग है कि जब आगामी वित्तीय वर्ष समाप्त होगा तो राज्य पर 77 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज हो चुका होगा।

उत्तराखंड सरकार पर अगले साल तक बजट के बराबर हो जाएगा कर्ज

उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए धामी सरकार ने संकल्प लिया है। लेकिन वर्ष 2025 तक धामी सरकार ने राज्य को देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए जो संकल्प लिया है उसके लिए अब धामी सरकार को हर साल की तरह केंद्रीय इमदाद और कर्ज पर निर्भर रहना होगा।

प्रदेश पर बढ़ रहा है कर्ज का बोझ

साल दर साल प्रदेश के बजट का आकार बढ़ रहा है। इस साल राज्य का बजट का आकार बढ़कर 77407.08 करोड़ तक पहुंच गया है। लेकिन सिर्फ प्रदेश के बजट का आकार ही नहीं बढ़ रहा है। इसके साथ राज्य पर कर्ज का बोझ भी बढ़ रहा है।

आगामी वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर राज्य पर 77 हजार करोड़ से अधिक का होगा कर्ज

विचित्र संयोग है कि जब आगामी वित्तीय वर्ष समाप्ति पर होगा तो राज्य पर 77 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज हो चुका होगा। सदन पटल पर सरकार के वार्षिक वित्तीय विवरण पेश होने के बाद यह खुलासा हुआ है। राज्य पर 31 मार्च 2023 तक 68844 करोड़ का कर्ज होने का अनुमान लगाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button