highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड सरकार ने गदरपुर निवासी ओलंपियन मनोज सरकार को दिया बड़ा सम्मान

Manoj Sarkar

उधमसिंह नगर : उधमसिंह नगर के गदरपुर निवासी और टोक्यो पैरालंपिक में अपने हुनर का जलवा बिखेरने वाले ओलंपियन मनोज सरकार को सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है जिससे उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का मौहाल है।

आपको बता दें कि शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार खेल विभाग के अन्तर्गत जनपद उधमसिंह नगर के खेमपुर, गदरपुर में स्थित स्टेडियम, जनपद पिथौरागढ़ में स्थित श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम, पिथौरागढ़ में स्थित दर्शक दीर्घा एवं जनपद उधमसिंह नगर में स्थित स्पोटर्स स्टेडियम, रूद्रपुर का नाम “श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर का नाम अधोलिखित तालिका में अंकित विवरणानुसार परिवर्तित किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक उधमसिंह नगर के निवासी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज सरकार ने जापान के देयसुख को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। जिसके बाद से उनके घर-परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है। उनका जोरों शोरों से भव्य स्वागत किया गया था। उनको सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया था। वहीं अब एक बार फिर से सरकार ने मनोज सरकार को बड़ा  सम्मान दिया है।

Back to top button