Uttarakhandhighlight

Uttarakhand news: जैविक खेती के लिए उत्तराखंड को चौथी बार मिला प्रथम पुरस्कार, कृषि मंत्री ने जताया आभार

Uttarakhand news: प्रदेश को जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार मिला है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बीते गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में हिमालय एवं पूर्वोत्तर राज्य की केटेगरी में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान हासिल किया है।

उत्तराखंड ने चौथी बार अपने नाम किया पुरस्कार

कार्यक्रम में कृषक हर्ष सिंह डंगवाल नैनीताल को इसी केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तरीय जैविक इंडिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने ग्रेटर नोएडा में यह पुरस्कार प्राप्त किया।

कृषि मंत्री ने खुशी जताई

सोमवार को देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने प्रदेश के कृषि मंत्री Ganesh Joshi को यह पुरुस्कार सौंपा। जिस पर कृषि मंत्री ने खुशी जताई। Ganesh joshi ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी की जाए उस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार लगातार कार्य कर रही है।

कृषि मंत्री ने जताया सीएम का आभार

मंत्री सीएम का आभार जताते हुए कहा कि लगातार चौथी बार जैविक में उत्तराखंड को हिमालय राज्यों में प्रथम पुरस्कार मिला है। आज उत्तराखंड 38 फ़ीसदी ऑर्गेनिक है। जब किसी उत्पाद के आगे ऑर्गेनिक लग जाता है तो उसके दाम में भी इजाफा होता है।

कृषि मंत्री Ganesh joshi ने विश्वास जताते हुए कहा कि जैविक खेती को वर्ष 2025 तक 38 फ़ीसदी से 50 फ़ीसदी तक ले जाया जाएगा और यह राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि होगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button