Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: अब घर-घर लगेगा कोरोना का टीका

corona vaccine

देहरादून: अब कोरोना का टीका लगाने के लिए आपको किसी टीकारकरण केंद्र पर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना टीका घर-घर जाकर लगाने का फैसला किया है। इसके तहत 15 दिसंबर तक राज्य में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 50 फीसदी लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

राज्य ने अब तक 1.13 करोड़ डोज लगाने का रिकॉर्ड कायम कर देश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में अबतक 74,78,017 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा ली है। दूसरी डोज लगाने वालों की संख्या 38,98,342 तक पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक शत-प्रतिशत लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा ली है। जबकि 50 फीसदी से अधिक लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन का उल्लेखनीय कार्य हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में 15 दिसंबर तक शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी जाएंगी। जिसके लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब घर-घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाएंगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें