घास काटने वाली पहाड़ की बेटी का भारतीय टीम में चयन, जानें कौन है Prema Rawat?

Uttarakhand Cricketer Prema Rawat: उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर कमाल कर दिया। घास काटने वाली पहाड़ की बेटी का क्रिकेट के टी-20 वर्ल्ड कप में चयन हो गया है। जी हां, हम बात कर रहे है कपकोट के दूरस्थ सुमटी गांव की प्रेमा रावत की। जो अब विश्व कप में भारत की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगी।
पहाड़ की बेटी Prema Rawat का टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन
बागेश्वर कपकोट के दूरस्थ सुमटी गांव की पहाड़ियों पर दौड़ती एक छोटी-सी बच्ची भारतीय महिला टी-20 टीम में शामिल हो गई हैं। कभी भाइयों के साथ खेतों में क्रिकेट खेलने वाली उत्तराखंड की 24 साल की प्रेमा रावत का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। ये सिर्फ उनकी उपलब्धि नहीं बल्कि पहाड़ के हर उस शख्स के लिए गर्व की बात है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखने का साहस रखता है।
क्रिकेटर भी, घसयारी भी
बचपन में प्रेमा रावत घास काटने और खेतों के काम करके अपने परिवार का हाथ बंटाती थीं। भाइयों के साथ खेलते-खेलते उन्होंने क्रिकेट को सीखा। यहीं से उनका खेल के प्रति जुनून बना।
भाईयों के साथ खेला क्रिकेट
गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रेमा ने क्लास दो तक पढ़ाई की। जिसके बाद वो परिवार के साथ बरेली चली गई। प्रेमा केपिता केदार सिंह रावत, एयरफोर्स में कार्यरत हैं। तो वहीं मां बसंती देवी गृहणी है।
लेग स्पिन गेंदबाजी काफी प्रभावदार
घरेलू क्रिकेट में प्रेमा ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। जिससे उनकी एक अलग पहचान बनी। इसकी के चलते उनका राष्ट्रीय टीम में पहुंचने का रास्ता खुला। उत्तराखंड टीम से उनका राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ। उत्तराखंड की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीम से प्रेमा ने खेला। उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी काफी प्रभावदार रही।
महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में चटकाए 8 विकेट
घरेलू क्रिकेट में के बाद उन्हें इंडिया-ए टीम में मौका मिला। हाल ही में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उन्होंने 8 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। इसी के बाद उनका भारतीय टीम में चयन हुआ।