Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना के नए मरीज मिले, इतने हुए एक्टिव केस

covid infections in india (1)उत्तराखंड में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज देहरादून में मिले हैं। वहीं देहरादून में 21 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हरिद्वार में भी 17 लोगों की जांच रिपोर्ट आने बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब 27 हो गए हैं। देहरादून में 10 एक्टिव केस हैं। नैनीताल में 4, उत्तरकाशी में 3 एक्टिव केस हैं। चंपावत, रुद्रप्रयाग और यूएस नगर में एक एक एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य में कोरोना से 06 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

वहीं पूरे राज्य में कोरोना से लड़ने की तैयारी को परखा गया है। स्वास्थ सचिव आर राजेश ने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी हैं। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी कोरोना से लड़ने की तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें