Dehradunhighlight

उत्तराखंड : जल्द होने वाली है कोरोना की छुट्टी, अब केवल इतने रहे गए एक्टिव केस

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 19 मामले सामने आए हैं, जबकि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में आज 24 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 396 रह गई है।

aiims rishikesh

प्रदेश में अब तक 3 लाख 42 हजार 572 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 28 हजार 759 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,370 लोगों की जान जा चुकी है। आज 1,07,514 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

aiims rishikesh

वहीं, प्रदेश में आज ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) का एक मामला सामने आया है और किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 03 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं। अब तक ब्लैक फंगस के कुल 573 मामले सामने आ चुके हैं। 281 ठीक हो चुके हैं। जबकि 130 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button