Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: कांग्रेस जारी करेगी प्रतिज्ञा पत्र, आम लोगों की राय से किया जा रहा तैयार

being prepared with the opinion

देहरादून: कांग्रेस पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आ रही है। जहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारी में जुटी हैं। वहीं, कांग्रेस की मैनिफेस्टो कमेट तैयार करने में जुटी है। कांग्रेस ने मैनिफेस्टों को प्रतिज्ञा पत्र नाम दिया है।कांग्रेस मैनिफेस्टो कमेटी ने पत्रकार वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है।

मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन नवप्रभात ने कहा कि प्रतिज्ञा पत्र बनाने का काम जारी है। अब तक प्रदेशभर में 670 स्थानों पर रात्रि प्रवास कर लोगों से फीडबैक के आधार पर ही इसे तैयार किया जा रहा है। नवप्रभात ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनता की उम्मीदों के अनुसार प्रतिज्ञा पत्र बनाने का प्रयास है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रतिज्ञा पत्र बनाने के लिए 35 टीमें सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। यह टीमें स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगी। साथ ही तीर्थ पुरोहितों से भी वार्ता की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जनता से अपील की है कि वो अपने मन की बात प्रतिज्ञा पत्र तैयार करने वाली टीम को बनाए, जिससे राज्य के विकास का रोडमैप राज्य की जनता के अनुसार तैयार किया जा सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें