Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है।

प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी से वर्तमान में पूरा विश्व प्रभावित हुआ है। इस महामारी से बचाव के लिये प्रेस के माध्यम से जन जागरूकता के प्रसार में सराहनीय पहल हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें