UttarakhandBig News

Uttarakhand News : उत्तराखंड में निकाय चुनाव में होगी देरी, प्रशासकों का बढ़ेगा कार्यकाल, ये बताई वजह

उत्तराखंड में निकाय चुनाव में फिर देरी हो सकती है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस बयान के बाद निकाय चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गई है । प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि निकायों में प्रशासकों का कार्याकाल बढ़ाया जाएगा।

प्रशासकों का बढ़ेगा कार्याकाल

निकाय चुनाव को लेकर कैबिनेट व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया है। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2 जून के बाद फिर प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता की वजह से निकाय चुनाव की तैयारी नहीं हो पा रही है ।लेकिन सरकार चुनाव कराने को लेकर तैयार है।

आरक्षण का नहीं हो पाया निर्धारण : अग्रवाल

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वोटिंग लिष्ट में संशोधन का काम चल रहा है। लेकिन अभी आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद ही सरकार आरक्षण तय करेगी। जिसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आरक्षण तय होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को लिष्ट भेजी जाएगी।

सितंबर या अक्टूबर में होंगे निकाय चुनाव

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा मानसून के चलते भी चुनाव कराना मुश्किल है। सितंबर या अक्टूबर में ही चुनाव हो सकते हैं। बता दें राज्य के नगर निगमों में इस बार मेयर पद के आरक्षण में बदलाव किया जाना है। कहीं महिला सीट पुरुषों के पास जाएगी तो कहीं पुरुष सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें