Chamolihighlight

उत्तराखंड : चमोली पहुंचा चिनूक हेलीकॉप्टर, राहत कार्यों में आएगी तेजी

Breaking uttarakhand news

चमोली : समेत 35 कर्मचारियों तक पहुंचने में सुरंग के जरिए भारी मात्रा में आ रहा मलबा बचाव दल के समक्ष बड़ी बाधा बनकर सामने आया है। अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।

चमोली में राहत एवं बचाव कार्य के लिए चिनूक हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए चिनूक से 14 यात्रियों और 1400 किलोग्राम भार का सामान भेजा गया। डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने कहा कि सब यही कोशिश कर रहे हैं कि हम आगे से आगे पहुंच पाएं। पहले गति अच्छी थी, परन्तु अब तरल ज्यादा हो गया है, जितना हम साफ कर रहे हैं, अंदर से उतना ज्यादा तरल निकल रहा है। प्रयास जारी है, उम्मीद है कि 180 मीटर के आसपास वो लोग मिल जाएं।

Back to top button