Big NewsUttarkashi

उत्तराखंड : देर रात यहां होटल पर गिरे बोल्डर, हाईवे भी बंद

All weather road

 

बड़कोट: यमुनोत्री हाईवे पर दिक्कतें कम नहीं हो रही हैं। ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान भूस्खलन जाने का जीवी सिंथेटिक उपचार किये जाने के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल कहीं वो नजर नहीं आ रहे हैं। यमुनोत्री हाईवे पर लगातार भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। देर रात को एक पहाड़ी दरकने से रोड़ बंद हो ही गई। साथ ही एक होटल भी उसकी चपेट में आ गया। गनीतम रही कि किसी तरह से लोग बच गए।

यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास देर रात बिना बारिश के ही भूस्खलन हो गया। हाईवे पर जिस जगह भूस्खलन हुआ वहां ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के तहर सड़क चैड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते वहां भूस्खलन का लगातार खतरा बना हुआ है।

Back to top button