Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : भाजपा विधायक के गनर पर अभद्रता करने का आरोप, सीओ से की शिकायत

devbhoomi news

लक्सर विधायक संजय गुप्ता के गनर ने बाजार के एक व्यापारी व व्यापार मंडल के महामंत्री से अभद्रता कर डाली।पीड़ित व्यापारी ने की पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष कुमार अग्रवाल ने बताया के व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज वर्मा के साथ वे लक्सर के विधायक संजय गुप्ता से मिलने डॉ अविनाश के हॉस्पिटल के पास गए थे। जहां मनोज वर्मा तो विधायक संजय गुप्ता से बातचीत कर रहे थे लेकिन अचानक विधायक संजय गुप्ता का गनर नरेंद्र राणा इनसे बदतमीज व गाली गलौज करने लगा। उनका आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त गनर जब उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गया लेकिन तभी मौके पर मौजूद व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज वर्मा, कृष्ण बलदेव, रामकुमार वर्मा व अन्य कुछ व्यक्तियों ने बीच-बचाव करवाया।

पीड़ित आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने लक्सर सीओ बहादुर सिंह चौहान को भी दे दी है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। घटना को लेकर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा के आशीष कुमार अग्रवाल एक व्यापारी के साथ साथ व्यापार मंडल के महामंत्री भी है. लक्सर विधायक संजय गुप्ता के गनर के द्वारा आशीष अग्रवाल के साथ हुई अभद्रता कि वे निंदा करते हैं. उन्होंने कहा के पुलिस शीघ्र ही आरोपी गनर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें