Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : भाजपा MLA बोले- चौराहों पर पीटे जाएंगे विधायक, सदन की कार्यवाही इतने बजे तक स्थगित

Uttarakhand big breaking

देहरादून : सत्र का तीसरा दिन और आखिरी दिन है जो की काफी हंगामे दार रहा। विपक्ष ने पहले तो रोजगार को लेकर गलत आंकड़े पेश करने पर हरक सिंह समेत सरकार को घेरा। और फिर प्रणव सिंह ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इसके बाद किच्छा विधायक राजेश शुक्ल ने भी विशेषाधिकार हनन का मसला उठाया। ज़िला पंचायत की बैठक में कलेक्टर के द्वारा अपमान का है मसला।

विधायक विशेषाधिकार के नोटिसों को टाले जाने से विपक्ष के विधायक नाराज हुए। पक्ष विपक्ष सभी दलों के विधायक पुराने विशेषाधिकार नोटिसों को लेकर कार्यवाई की मांग पर अड़े। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने बयान देते हुए कहा कि विधायकों के अपमान को कूड़ेदान में फेंक दिया गया। विशेषाधिकार नोटिस पर विचार के लिए कोई समिति नहीं बनी। सरकार असहज हुई है।

विशेषाधिकार मसले पर पीठ ने सरकार को निर्देश दिया और नोटिसों का परीक्षण करने के सरकार को निर्देश दिए। इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। सदन में जाति प्रणाम पत्र न बनने का मसला भी उठाया। बीजेपी विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि सचिव के सामने वो धरना देंगे।

विधायक राजेश शुक्ला ने सवाल करते हुए कहा कि विधायकों के अपमान को रोकने के लिए नहीं हुई पहल तो चौराहों पर विधायक पीटे जाएंगे।वहीं इसके बाद 12.30 तक सदन की कार्रवाई स्थगित की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें