Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड : दिनदहाड़े भाजपा नेता का अपरहण, कार में बैठाकर ले गए हथियारबंद बदमाश

bjp neta kidnapping

हरिद्वार : हरिद्वार से बड़ी खबर है। बता दें कि हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दिनदहाड़े भाजपा नेता को किडनैप कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि कुछ हथियारबंद बदमाश भाजपा नेता को कार में बैठाकर ले गए। इससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक घटनास्थल के आसपास तलाशी ली लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं इस मामले में गांव के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामला रुपयों के लेनदेन का मान रही है।

शनिवार की शाम करीब 4 बजे वह अपने घर में बैठे थे। चार युवकों ने उन्हें बात करने के बहाने से घर से बाहर बुला लिया। बाहर आने पर उनके बीच कुछ बातचीत होने लगी। इसी बीच युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर कार में डाल दिया। उन्होंने शोर मचाया और विरोद किया लेकिन तब तक बदमाश उन्हें कार में डालकर ले गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने कार का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं जिस रास्ते से बदमाश उन्हें कार में डालकर ले गए थे। उन रास्तों पर पुलिस ने कांबिंग की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

मंगलौर पुलिस उपाधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन का है। पुलिस को इस मामले में तहरीर मिली है। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें